18 विभागों के 29 एल-1 अधिकारियों द्वारा 117 शिकायतों के अनिराकृत होने पर कलेक्टर श्री कोचर ने 11 हजार 700 रूपये का जुर्माना किया अधिरोपित
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सी. एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर माह जनवरी 2026 में अनिराकृत पाई गई शिकायतों का निराकरण एल-1 अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में न किये जाने एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना किये जाने के फलस्वरूप प्रति शिकायत 100 रूपये के मान से 18 विभागो के 29 अधिकारियों पर 117 शिकायतों के अनिराकृत होने के आरोप में 11 हजार 700 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।
उन्होंने कहा है उक्त जुर्माने की राशि 03 दिवस के भीतर रेडक्रॉस सोसाइटी की रसीद प्राप्त करें अथवा रेड क्रॉस सोसायटी दमोह के बैंक खाता क्रमांक 10408898213 एवं IFSC-SBIN0003716 में जुर्माने की राशि जमा कर रसीद कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत की जाये। उन्होंने आदेशित किया है कि शिकायतों के अनिराकृत होने की पुर्नावृत्ति न हो।
ज्ञातव्य है नागरिकों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने हेतु राज्य शासन द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन 181 संचालित किया जा रहा है। सी. एम. हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण
…


