युवा संगम, रोजगार स्वारोजगार एवं अप्रिन्टिस मेला का आयोजन 27 जनवरी को
अप्रिन्टिस मेला का आयोजन 27 जनवरी को
दमोह: 21 जनवरी 2026
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जबलपुर नाका दमोह म.प्र. में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियो द्वारा सीधा वैतनिक रोजगार उपलब्ध कराने के साथ साथ स्वारोजगार योजनाओ की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान कराने के उद्देश्य से 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे से रोजगार स्वारोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे संभावित कम्पनियो द्वारा योग्यता 10वी, 12वी, स्नातक, आई.टी.आई. फिटर/इलेक्ट्रीशिन/इनस्टुमेंनटेशन/डीजल मेक/बेल्डर ( 5 वर्ष से 10 वर्ष का अनुभव)/ डिप्लोमा पास हो आयु 18-45 वर्ष के मध्य हो वे कम्पनीयो के विभिन्न पद जैसे स्पोर्ट ऑफीसर ,बीमा सखी, शिक्षक, सर्विस एक्जीकेटिव/ एच.आर /मैनेजर, ट्रेनिज / मशीन ऑपरेटर/ कस्टमर केयर जनरल डयूटी आदि पदो पर साक्षात्कार के लिए अपने समस्त प्रमाण पत्रो बायोडाटा एवं समग्र आई.डी. के साथ उपस्थित होकर लाभ ले सकते है कम्पनी मे भर्ती कम्पनी के नियम एवं शर्तो के आधार पर ही की जायेगी युवा संगम में उपस्थित होने के पूर्व पंपलेट पर दिये गये क्यू.आर. कोड से अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करे ।


