Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

युवा संगम मे 16 प्रकार के क्षेत्रो की कम्पनियो द्वारा 303 आवेदको का हुआ चयन 889 आवेदकों ने कराये पंजीयन

303 आवेदको का हुआ चयन

दमोह : 27 जनवरी 2026

            तकनीकी शिक्षा कौशल एवं रोजगार विभाग भोपाल एवं जिला प्रशासन दमोह के निर्देशानुसार आज पॉलीटेकनिक कॉलेज दमोह में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा संगम में ऑनलाईन 603 एवं आफलाईन 286 कुल 889 पंजीयन विभिन्न कम्पनियो मे साक्षात्कार देने के लिये कराये युवा संगम मे 16 विभिन्न प्रकार के क्षेत्रो की कम्पनियो द्वारा 303 आवेदको का चयन किया गया।युवा संगम हेडलवर्ग सीमेंट नरसिंहगढ, गेल इस्टीट्यूट, सिटी जॉब, शिवशक्ति बायोटेक, सुमित रिकार्डिंग, वर्धमान यार्न प्रतिभा स्पिटेक्स, पुखराज हेल्थ केयर, प्रथम एजुकेशन, टाईम पब्लिक स्कूल, फ्रीडम एम्पलाविल्टी, नर्सकेयर दिल्ली चैकमेट सर्विस, एल आई सी, पे टी एम कम्पनियो ने भाग लिया।  कार्यक्रम मे भावसीग लोधी द्वारा मेले का निरीक्षण कर आवेदको से अधिक से अधिक संख्या मे प्रदाता कम्पनियो की सराहना कर आवेदको को कार्य करने हेतु प्रेरित किया।  स्वरोजगार विभागो मे सेडमेप, जिला उघोग केन्द्र, जिला अन्तव्यवसायी, जनजाति कार्य विभाग, पशुपालन, आर सेटी, लीड बैक, श्रम विभाग, स्वाथ्य, उमंग काउसलर उपस्थित रहे।स्वरोजगार विभागो द्वारा स्वारोजगार स्थापित करने हेतु 295 प्रकरण स्वीकृत किये जाकर 800.95 रूपयें का ऋण वितरण किया गया विभिन्न कोर्सों मे प्रशिक्षण के लिये 32 पंजीयन एवं उमंग काउंसलर द्वारा 24 आवेदको की काउसलिग की गई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!