यादों में दमोह” व्याख्यान माला में पूर्व कलेक्टर एस.एन. मिश्रा का आत्मीय स्वागत।
यादों में दमोह” व्याख्यान माला में पूर्व कलेक्टर एस.एन. मिश्रा का आत्मीय स्वागत।

दमोह। दमयंती व्याख्यान माला कार्यक्रम के अंतर्गत “यादों में दमोह” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को सायं 7 बजे प्रधानमंत्री श्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, दमोह के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस अधिकारी श्री एस.एन. मिश्रा रहे, जो वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष हैं। वे पूर्व में अपर मुख्य सचिव के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं तथा वर्ष 1998 में दमोह जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। अपने व्याख्यान में श्री मिश्रा ने दमोह से जुड़ी स्मृतियों, प्रशासनिक अनुभवों और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को भावनात्मक ढंग से साझा किया, जिसे श्रोताओं ने अत्यंत रुचि के साथ सुना।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दमोह इकाई द्वारा संघ के जिलाध्यक्ष श्री विजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में श्री एस.एन. मिश्रा का फूलमाला पहनाकर, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य महेंद्र सिंह, ऋषि पटेल, धीरज जॉनसन, प्रियदर्शन, राहुल गुप्ता, मनोज पटेल, राजेश चौबे, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


