
दमोह। तहसील ग्राउन्ड स्थित चल रहे बुंदेली गौरव न्यास के मेले में अनेको प्रतियोगिताओं में से एक बाद विवाद प्रतियोगिता में वीधि खरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं वह पूनम वैभव खरे की पुत्री है। आयोजको ने उनकी इस प्रतिभा पर उन्हें स्मृति चिन्ह शील्ड देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हे कवियत्री कुसुम खरे एवं स्मृति खरे द्वारा दिया गया। उनकी इस सफलता पर प्रफुल्ल श्रीवास्तव, आनंद खरे, विक्रम राजपूत ने बधाई दी है।



