दमोह। टीम उम्मीद के स्वच्छता अभियान के साथ ट्रैकिंग अभियान में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शामिल होकर टीम को मार्गदर्शन देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। कलेक्टर श्री कोचर ने टीम के स्वच्छता कार्यों की सराहना करते हुए कहा स्वच्छता के साथ पहाड़ी ट्रैकिंग एक नई पहल है जिससे स्वास्थ्य और क्षमता का भी आकलन स्वयं को पता चलता हैं। सभी का स्वस्थ रहना, फिट रहना बेहद जरूरी है तभी हम देश के, समाज के और स्वयं के काम आ सकते हैं। हरीश पटेल और उनकी टीम बहुत अच्छा काम कर रही है, स्वच्छता का स्वास्थ्य के साथ चोली दामन का साथ है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल में बताया साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इस बार पहाड़ी ट्रैकिंग की नई पहल की शुरुआत की गई। जटाशंकर पहाड़ी स्थित किशुन तलैया के पंचमुखी हनुमान मंदिर से पहाड़ी चढ़ना शुरू किया गया, जिसमें ट्रैकिंग के साथ लगभग पहाड़ी का 2 किलोमीटर का भ्रमण कर चारो ओर की स्वच्छता भी साथ में की गई। जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश जाता है सभी लोगों को ट्रैकिंग के साथ सुबह की सैर करनी चाहिए।
उम्मीद टीम का ये सराहनीय अभियान है. नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर राय ने भी इस अभियान में शामिल होकर स्वच्छता में अपनी भागीदारी निभायी और ट्रैकिंग के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सभी को जरूरी जानकारी भी दी। इस दौरान मनोज गुप्ता, महेंद्र सिंह लोधी, जितेंद्र अहिरवाल, धर्मेंद्र सोनी, नैना तिवारी, डाली कटारे, योगेश सुमन, राकेश राठौर, ब्रजेश सेन, दीपक राजपूत, अर्जुन प्रताप सिंह, बालक नैतिक सोनी, मोनू सेन, मोहन राय, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर राय, के परोहा शामिल रहे।



