Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

‘स्वस्थ जीवन शैली’ कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान माला सम्पन्न

'स्वस्थ जीवन शैली' कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान माला सम्पन्न

शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जी.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में प्राणी शास्त्र विभाग एवं इको क्लब के सहयोग से ‘स्वस्थ जीवन शैली’ कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान माला आयोजित की गई। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पशुपालन और स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।मुख्य वक्ता पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. बी.के. असाटी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने पशुओं की नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीक और विभाग द्वारा संचालित शासन पोषित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। पशु चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. एस.के. अग्रवाल ने पशुपालन के आर्थिक लाभों पर चर्चा करते हुए पशुओं में होने वाले रोगों एवं चोटों के निदान के व्यावहारिक तरीके समझाए। सहयोगी डॉ. महेंद्र पटेल ने पशु पोषण, नस्ल सुधार और विशेष रूप से ‘स्वच्छता और जूनोटिक बीमारियों’ (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रमण) के प्रबंधन एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने कीजानकारी दी।कार्यक्रम में इको क्लब एवं बी.एस.सी. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की समस्त छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान छात्राओं ने अपनी जूनोटिक रोगों से संबंधित एवं परियोजना कार्य से सम्बंधित जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। इस आयोजन में इको क्लब प्रभारी श्रीमती प्रीती वर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रणव मिश्रा और डॉ. चन्द्र शेखर राठौर  एवं समस्त महाविद्यालय परिवार का योगदान रहा

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!