E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
सोयाबीन भावांतर योजना में की गई अनियमितता पर कृषि उपज मंडी दमोह के व्यापारी मेसर्स आस्था ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर पर हुई एफआईआर दर्ज
सोयाबीन भावांतर योजना
दमोह: 21 जनवरी 2026मध्य प्रदेश शासन द्वारा सोयाबीन फसल हेतु लागू की गई भावांतर योजना खरीद 2025 अंतर्गत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा खरीदी के दौरान जिला स्तरीय निगरानी दल का गठन किया गया था। जिला स्तरीय निगरानी दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर कृषि उपज मंडी दमोह के व्यापारी मेसर्स आस्था ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर राजेंद्र कुमार जैन द्वारा सोयाबीन भावांतर योजना में की गई गंभीर अनियमिताएँ पाए जाने एवं शासन की योजना का दुरुपयोग करने के आरोप में भारतीय न्याय संहित (बीएनएस) 2023 की धारा 318(4) के तहत सचिव कृषि उपज मंडी दमोह घनश्याम मुंडा द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है।



