श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक कथा का आयोजन दमोह शहर के संस्कार भवन में मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ
श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक कथा का आयोजन दमोह शहर के संस्कार भवन में मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ

दमोहप्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत महापुराण साप्ताहिक कथा का आयोजन दमोह शहर के संस्कार भवन में मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री गौर राधा रमण मंदिर, दमोह से वृंदावन से पधारे कथावाचक श्रद्धेय श्री नीरज नयन जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) की विशेष उपस्थिति में हुआ।मुख्य श्रोताओं में श्रीमती राजमती स्व. कमलेश, श्रीमती गीता टेकचंद्र, श्रीमती विमला स्व. कुंजीलाल, श्रीमती उषा द्वारका असाटी एवं श्रीमती सुहागरानी द्वारा श्री भागवत मैया व भगवान श्रीकृष्ण–राधाजी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शोभा यात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के उमा मिस्त्री तलैया, घंटाघर, बकौली चौक, टॉकीज तिराहा, पुराना थाना मार्ग से होते हुए संस्कार भवन पहुँची, जहाँ शोभा यात्रा का समापन हुआ।शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए आयोजन संयोजक शैलेंद्र असाटी ने बताया कि भगवान की कृपा एवं सर्व समाज के सहयोग से शोभा यात्रा अत्यंत भव्य एवं अनुशासित रूप से संपन्न हुई। शोभा यात्रा में अग्रिम पंक्ति में असाटी समाज का बैनर रहा। जीप में भारत माता के स्वरूप में मोही असाटी, घोड़े पर शिवाजी महाराज एवं सम्राट अशोक के स्वरूप में लक्ष्य एवं रंजीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखे हुए मातृ शक्तियों की लंबी कतार ने भगवान के गुणगान करते हुए सहभागिता निभाई।शोभा यात्रा में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री जयंत मलैया, स्थानीय असाटी वार्ड-1 के पार्षद नितिन पप्पू मलैया, असाटी वार्ड-2 के पार्षद मोनू राजपूत एवं नया बाजार से कपिल सोनी ने सहभागिता करते हुए शोभा यात्रा की सराहना की। इसके पश्चात गोपाल जी की पालकी, भागवत मैया को सिर पर धारण किए समाजजन तथा राधा-कृष्ण स्वरूप में प्रांजल एवं कंचन शामिल रहे। घंटाघर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदोरिया, श्री जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर के पुजारी रामेश्वर शर्मा, पंडित चंद्रकांत पौराणिक, हनुमानगढ़ी मंदिर से गोविंद दुबे, कैलाश होटल में वैश्य समाज, बकौली चौक पर मनु मिश्रा, सतीश तिवारी, रूपेंद्र गोलू असाटी धर्मपुरा परिवार सहित अन्य समाजजनों द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। समाज के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई. शोभा यात्रा के समापन अवसर पर असाटी समाज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी बड़ामलहरा, महासभा अध्यक्ष विनय असाटी धनगुवां, महिला अध्यक्ष नीतू असाटी इंदौर, महामंत्री महेश असाटी दमोह, राष्ट्रीय सह-सचिव जीवनलाल नायक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पन्नालाल जुवारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाकौशल क्षेत्र से कमलेश असाटी, गोंदिया से तरूण, बुंदेलखंड से बिहारीलाल असाटी, राष्ट्रीय मंत्री विवेक असाटी, गिरधारी असाटी , राजेंद्र चंदू, जबलपुर से भगवती, लुहारी से केदार, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अंकुर बल्देवगढ़, वरिष्ठ समाजसेवी रामकुमार असाटी हटा, जागे असाटी, सिल्लू रविशंकर असाटी बटियागढ़, राहुल हटा, प्रवीण धनगुवां, अजय खुरई, रामजी घुवारा सहित हिनौता, हटा, राजा पटना, आमचोपड़ा, बटियागढ़, फुटेरा चिरोला, आलमपुर, खमरिया, जुझार, तेजगढ़, टोरी, बकायन व अन्य स्थानों से पधारे समाजजनों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी अतिथियों का शाल-श्रीफल व भगवान श्री जागेश्वर नाथ जी का चित्र भेंट कर श्रद्धेय श्री नीरज नयन जी महाराज द्वारा मंच से सम्मान किया गया. मंच संचालन विजय असाटी (शिक्षक) द्वारा किया गया। प्रथम दिवस कथा के दौरान कथावाचक श्रद्धेय श्री नीरज नयन जी महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण के माहात्म्य, कुंती स्तुति व श्री भीष्म स्तुति का भावपूर्ण व विस्तार से वर्णन किए। कार्यक्रम में संयोजक शैलेंद्र, महेश, विवेक अप्सरा, गोलू रूपेंद्र, मधु, सुषमा, समाज के वरिष्ठजन, दमोह की तीनों समिति के अध्यक्ष,युवा, मातृ शक्तियां व बड़ी संख्या में बच्चे उत्साह के साथ उपस्थित रहे।



