E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
शासकीय सांदीपनि विद्यालय तेंदूखेड़ा में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हुआ संपन्न
शासकीय सांदीपनि विद्यालय तेंदूखेड़ा में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हुआ संपन्न
दमोह : शासकीय सांदीपनि विद्यालय तेंदूखेड़ा में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग अदिति शांडिल्य ने विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया । उन्होंने तनाव प्रबंधन पर संवाद करते हुए विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी।
उन्होंने कहा परीक्षा के दौरान कई लोग कुछ अफवाहें भी फैलाते हैं, हमें इस दौरान अफवाहों से सतर्क रहना चाहिए। यदि आपकी परीक्षा की तैयारी अच्छी है तो किसी भी तरह का कोई तनाव आपसे दूर रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा पूरी निष्ठा के साथ अपनी तैयारी करें। उन्होंने परीक्षा में अच्छे परीक्षा परिणाम के लिये सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
