Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

शासकीय हाई स्कूल भाट खमरिया में करियर काउंसलिंग का आयोजन, नायब तहसीलदार ने की विद्यार्थियों से ‘परीक्षा पर चर्चा’

शासकीय हाई स्कूल भाट खमरिया में करियर काउंसलिंग का आयोजन, नायब तहसीलदार ने की विद्यार्थियों से 'परीक्षा पर चर्चा'

शासकीय हाई स्कूल भाट खमरिया में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अटल बिहारी वर्मा ने विद्यार्थियों से “परीक्षा पर चर्चा” विषय पर बात की।तहसीलदार श्री वर्मा ने छात्रों को अध्ययन के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए अपने दोस्तों से बात करने और यदि फिर भी समझ में न आए तो अपने विषय शिक्षकों से संपर्क करके प्रश्न हल करने की सलाह दी, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महत्वपूर्ण जानकारी को स्पष्ट और संक्षिप्त भाषा में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।इसी दौरान कुछ विद्यार्थियों ने तहसीलदार से अपने भविष्य की तैयारी के लिए जानकारी मांगी, तहसीलदार अटल बिहारी वर्मा ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना संपर्क नंबर भी दिया और कहा कि शिक्षा संबंधी किसी भी समस्या के लिए वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं, और वे समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य कमल सिंह ठाकुर, सुरजीत सिंह ठाकुर, मदन मोहन द्विवेदी, रामरतन मिश्रा, राजदीप तिवारी, जाहर अहिरवाल, रूद्रप्रताप सिंह सहित विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

नरसिंहगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

नरसिंहगढ़ । 26 जनवरी 2026 को शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय नरसिंहगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्रीमती अनुजा बिदोल्या/श्री राजेंद्र बिदोल्या रहे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती ललती मोदी/श्री संतोष मोदी (जनपद सदस्य, पथरिया) तथा आमंत्रित अतिथि विद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. कुलदीप सेहमी रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि ने देश के महापुरुषों को स्मरण करते हुए संबोधन दिया। डॉ. कुलदीप सहमी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डाला। जनपद प्रतिनिधि संतोष मोदी ने भारत माता के महत्व पर विचार रखे।

कार्यक्रम का मंच संचालन विनीता जैन एवं वंदना तिवारी ने किया। विज्ञान संकाय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “जादू नहीं, विज्ञान” नाटक विशेष आकर्षण रहा। पूर्व छात्र अशफाक एवं मुस्ताक ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
प्राचार्य शीलचन्द्र जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के प्रस्ताव संबंधी जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा, निशुल्क स्कूटी एवं लैपटॉप योजना हेतु शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!