E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री पवार के निधन पर दुख व्यक्त किया
संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री पवार के निधन पर दुख व्यक्त किया
दमोह : प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के निधन पर गहन दुःख व्यक्त किया है। मंत्री श्री लोधी ने अपने एक्स अकाउंट से लिखा महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं NCP प्रमुख श्री अजीत पवार जी सहित 5 लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।उन्होंने कहा श्री अजीत पवार जी ने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहकर महाराष्ट्र की राजनीति और प्रशासन को दिशा देने का कार्य किया। उनका जाना संपूर्ण राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों एवं समर्थकों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति दें।


