Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

साहस – जेंडर जस्टिस लैब्स” के द्वितीय दिवस का आयोजन संपन्न

साहस – जेंडर जस्टिस लैब्स” के द्वितीय दिवस का आयोजन संपन्न

स्काई सोशल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित “साहस – जेंडर जस्टिस लैब्स” के द्वितीय दिवस का आयोजन दमोह में सफलतापूर्वक किया गया। इस सत्र में 250 से अधिक हितधारकों-आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, युवा, महिला पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण में जेंडर न्याय, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, कानून तक पहुँच एवं मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित चर्चा की गई। आज का यह दिन इस पहल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि सिस्टम की संवेदनशीलता, आपसी समन्वय और समयबद्ध प्रतिक्रिया ही किसी भी महिला के लिए सुरक्षा और न्याय की दिशा तय करती है।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दमोह हलधर मिश्रा, जिला सशक्तीकरण अधिकारी संजीव मिश्र, ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन, सृष्टि प्रगट स्काई सोशल, नीता गोस्वामी जनजाति विभाग, अधीक्षक अबरार ख़ान जनजाति विभाग, परियोजना अधिकारी सुरेखा ठाकुर, सौरभ टंडन एवं राहुल सिंह साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, प्राध्यापक नाजनीन बेगम स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा प्राध्यापक प्रीति वर्मा के.एन महाविद्यालय की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन जमीनी स्तर पर सहयोग को मजबूत करने और महिलाओं के लिए सुरक्षित, न्यायसंगत वातावरण निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!