Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

सड़कों ने गाँव को शहर से जोड़ा, विकास को गति दी और ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी

ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी

असंभव को संभव करने का कार्यअगर किसी ने किया, तो वह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी थे- राज्यमंत्री श्री पटेलइन सड़कों की क्षेत्र में वर्षों पुरानी मांग थीं, जो अब पूरी हो रही हैंसड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी,कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगीग्राम मेहलवारा में 5 करो़ड़ से अधिक की और सूखा से बिलानी लगभग 7 करोड़ की लागत से बनने वाली सूखा से मेहलवारा सहित अन्य सड़कों

का हुआ भूमिपूजन

दमोह: 21 जनवरी 2026

            भारत रत्न अटल जी ने जनता के पैसे को जनता तक पहुँचाया और देश में सड़कों का जाल बिछाया। आज यदि गाँव का सम्मान और पहचान बढ़ी है, तो उसका सबसे बड़ा कारण सड़कें हैं। सड़कों ने गाँव को शहर से जोड़ा, विकास को गति दी और ग्रामीण जीवन को नई दिशा दी। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने आज ग्राम मेहलवारा में 5 करोड़ से अधिक लागत से बनने वाली सड़क सूखा से मेहलवारा मार्ग का भूमिपूजन करने उपरांत ग्रामीण जनों को सम्बोधित करते हुये कही। उन्होने कहा गॉव में तीन चीजे सड़क, बिजली और पानी पूर्ण तरीके से नहीं होगी तब तक पूरा विकास नहीं कह सकते है, इसके लिए सरकार द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है, गॉव की सड़को की कीमत लोगो को समझ में आयी है, तो इसका पूरा श्रेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को जाता है।

            राज्यमंत्री श्री पटैल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा वर्ष 1999 से पहले ग्रामीण भारत की स्थिति बिल्कुल अलग थी। उस समय न तो गाँव तक सड़क पहुँचने की कल्पना थी और न ही ग्रामीणों द्वारा इसकी माँग की जाती थी। उन्होंने कहा 26 वर्ष पहले सड़क बनना असंभव सा लगता था, लोग सोचते थे कि यह कभी संभव ही नहीं हो पाएगा। लेकिन उस दौर में असंभव को संभव करने का कार्य अगर किसी ने किया, तो वह अटल बिहारी वाजपेयी जी थे।

            राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा यह सड़क 5 करोड़ से अधिक लागत से निर्मित की जाएगी। इसके साथ ही सूखा से बिलानी सड़क का भी भूमिपूजन आज किया गया है, जिसकी लागत लगभग 7 करोड़ रूपये है। इन सड़कों की क्षेत्र में वर्षों पुरानी मांग थीं, जो अब पूरी हो रही हैं। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

            उन्होने कहा ग्रामीण किसान खेतों तक सड़कों की मांग करते हैं तो उसके लिए मार्ग भी बताया जा चुका है। जनभागीदारी के माध्यम से गांव के किसान एकजुट होकर पहल करें, मशीनरी की व्यवस्था शासन स्तर से कराई जाएगी। इस योजना के तहत गांव में एक नहीं बल्कि पांच, छह या आठ सड़कों तक का निर्माण कराया जा सकता है और आने वाले समय में शेष सड़कों के कार्य भी चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

            इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटैल ने कहा लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी हो रही है, अब दोनों गांव की दूरी कम होगी, आवागमन सुगम होगा। हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं, सरकार ने लाड़ली बहनों का सम्मान बढ़ाया है, अब वे आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रही है।

            कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटैल, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष खरगराम पटैल, पूर्व जनपद अध्यक्ष मनीषा दुबे, नरेन्द्र सराफ, नीलेश ठाकुर, योगेन्द्र चौधरी, गीता पटैल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन और सम्मानीय मीडियाजन मौजूद थे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!