राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत डिंडोरी जिले के जनप्रतिनिधियों का तीन दिवसीय एक्सपोज़र विजिट नवाचार एवं सफल ग्रामीण मॉडल से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत डिंडोरी जिले के जनप्रतिनिधियों का तीन दिवसीय एक्सपोज़र विजिट नवाचार एवं सफल ग्रामीण मॉडल से रूबरू हुए जनप्रतिनिधि

दमोह : 30 जनवरी 2026 पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज संस्थान जबलपुर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत अमरपुर एवं समनापुर के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों का तीन दिवसीय एक्स्पोज़र विजिट कराया गया। जिसमें प्रतिभागियों को विकासखंड जबेरा के अंतर्गत दुर्गा स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा संचालित कुकीज प्लांट एवं मां काली स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित दीदी कैफे का भ्रमण किया। ऐतिहासिक स्थल सिंगौरगढ़ के किले का भ्रमण कराया गया। आदर्श आदि सेवा केंद्र सिंग्रामपुर ग्राम पंचायत का अवलोकन कराया गया एवं जिसमें प्रतिभागियों द्वारा उक्त सभी कार्यों की सराहना करते हुए अपने जनपद स्तर में संचालित करने हेतु कहा गया एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य नवाचार गतिविधियों को दिखाना और नए स्थान पर उन योजनाओं उन गतिविधियों का संचालन करना है उक्त एक्स्पोज़र बजट में महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान जबलपुर से अधीक्षक एवं स्टेट नोडल अधिकारी राजकुमार सिंह ठाकुर, एनआईआरडी कंसलटेंट सुशील कुमार भार्गव, थेमेटिक एक्सपर्ट रामप्रसाद रजक सहित 55 लोग उपस्थित रहे ।



