Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य से कथित दुर्व्यवहार पर युवा कांग्रेस का विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य से कथित दुर्व्यवहार पर युवा कांग्रेस का विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

दमोह/जबेरा। प्रयागराज के माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी एवं साधु-संतों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में अब युवा कांग्रेस मैदान में उतर आई है। जबेरा युवा कांग्रेस के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जबेरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते हुए युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धनसिंह ने कहा कि यूपी सरकार के प्रशासन द्वारा शंकराचार्य जी को गंगा स्नान से रोकना, उनके साथ दुर्व्यवहार करना और साधु-संतों का अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। इससे देश की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। एक ओर भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है और दूसरी ओर साधु-संतों को गंगा स्नान से रोककर उनका अपमान करती है। जगद्गुरु शंकराचार्य को घसीटना न केवल संत समाज का बल्कि समूचे हिंदू समाज का अपमान है। युवा कांग्रेस विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नकली चोला पहने हुए हैं। वे धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं और साधु-संतों का अपमान करवा रहे हैं। जगद्गुरु का रथ रोका गया, उन्हें स्नान नहीं करने दिया गया, जबकि योगी आदित्यनाथ के एक चहेते संत, जो चार करोड़ की गाड़ी से मेले में घूम रहे हैं, उन्हें नहीं रोका गया क्योंकि वे भाजपा के चाटुकार हैं। शंकराचार्य जी गाय माता को कटने से बचा रहे हैं, इसी कारण उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार उन्हें रोक रही है। भाजपा सरकार चाहती है कि गाय कटती रहे और साधु-संतों का अपमान होता रहे। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य जी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जो अत्यंत शर्मनाक है। कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि साधु-संतों के अपमान में संलिप्त दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, अन्यथा कांग्रेस को पुनः आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी, सचिन तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, राजा खान, दिनेश दुबे, विवेक तिवारी, हिमांशु राय, जवाहर लोधी, रवि सोनी, वीर पटेल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!