प्रदेश के संस्कृति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी और विधायक जयंत मलैया ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने विधायक जयंती कुमार मलैया के साथ राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम आरएल बागरी, संजय सेन, अमित गोलू बजाज, भरत यादव, अखिलेश हजारी, डॉ. आलोक गोस्वामी, राघवेन्द्र सिंह परिहार, राहुल जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, आमजन मौजूद रहे। प्रात: से ही इस प्रर्दशनी का बड़ी संख्या में मुख्य समरोह में आ रहे लोगों ने अवलोकन किया। यह प्रर्दशनी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित की गई थी।

