Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नर्मदा प्राकट्योत्सव के अष्ठम दिवस माँ नर्मदा को 56 भोग समर्पित किये गये माँ नर्मदा की महाआरती में उमड़ा जनसैलाब गौ पूजन, गौ भंडारा एवं कन्या पूजन का हुआ आयोजन

माँ नर्मदा को 56 भोग समर्पित

दमोह/-  श्री नर्मदेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ नर्मदा प्राकट्योत्सव का आयोजन 19 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक पुराना थाना स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मठ प्रांगण में किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 जनवरी 2026 को माँ प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर समिति द्वारा माँ नर्मदा की महाआरती का आयोजन कर 56 भोग समर्पित किये गये साथ गौ पूजन एवं कन्या पूजन किया गया। माँ नर्मदा की महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तजनों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।
समिति सदस्य आशीष पंडा ने बताया कि माँ नर्मदा की मनमोहक प्रतिमा नगर में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। माँ नर्मदा की छवि के दर्शन के लिये बड़ी संख्या में भक्तों का आगमन हो रहा है। 26 जनवरी 2026 को दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जायेगा। 27 जनवरी 2026 को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।
श्री नर्मदेश्वर महादेव सेवा समिति ने समस्त नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से माँ नर्मदा प्राकट्योत्सव में आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!