Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

लीनेस क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर को भेंट किया वाटर फिल्टर

लीनेस क्लब ने सरस्वती शिशु मंदिर को भेंट किया वाटर फिल्टर

दमोह। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था लीनेस क्लब द्वारा कंकाली माता मंदिर के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययनरत बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर फिल्टर दान किया गया। इस अवसर पर लीनेस क्लब की अध्यक्ष रजनी खरे ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ जल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गंदे पानी के सेवन से अनेक गंभीर बीमारियाँ फैलती हैं और हाल ही में इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान तक चली गई। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वाटर फिल्टर से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जिससे वे पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे और उनका सर्वांगीण विकास होगा। इस सेवा प्रकल्प की प्रोजेक्ट डायरेक्टर सपना राजपूत रहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के हित में यह कार्य कर पाने पर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देती रहेंगी। कार्यक्रम में लीनेस क्लब की सचिव ज्योति चिले, कोषाध्यक्ष माया यादव सहित रोज़ी बग्गा, स्मृति खरे, रिम्मी जुनेजा, पदमा दुवे, ज्योति सचदेव एवं शिल्पा राव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!