
दमोह। जिला कुष्ठ कार्यालय में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस का आयोजन हुआ जिसमें जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर संकल्प पत्र का वाचन किया एवं उपस्थित कर्मचारियों एवं आशाओं को कुष्ठ मुक्ति की शपथ दिलाई गई, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रजनीश गांगरा द्वारा कुष्ठ रोग से पैदा हुई विकृति से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कुष्ठ सुपरवाइजर श्री रतन सिंह ठाकुर ने कुष्ठ रोगियों से किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने के संबंध में बताया, केआर पांडेय एवं संजय कुमार दुबे ने नए कुष्ठ रोगियों को खोजने हेतु आशाओं के लिए कुष्ठ के लक्षणों के बारे में बताया। डॉ. रीता चटर्जी ने कुष्ठ रोगियों पवन कुमार अहिरवार एवं बेनीबाई यादव को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर आयुष अधिकारी डॉ. प्रियंका तारण, लैब टेक्नीशियन अनुपम खरे, प्रगति मिश्रा सहित आशाओं की मौजूदगी रही।



