E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
कुम्हारी थाना प्रभारी मझगंवा हंसराज के हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद
कुम्हारी थाना प्रभारी मझगंवा हंसराज के हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद

दमोह : 30 जनवरी 2026साइबर जागरूकता अभियान के तहत कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने मझगंवा हंसराज गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया, थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया के दुरुपयोग के सम्बंध में बताते हुए सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की और महिला हेल्पलाइन, सेवाओं आदि की जानकारी दी।थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने विद्यार्थियों को बताया कि आप अनजान नंबर से संपर्क ना करें सोशल मीडिया पर अपरिचित व्यक्तियों से संपर्क में ना आए ना ही उन्हें अपनी कोई आवश्यक जानकारियां दें,छात्राओ से कहा कि आप सभी अपनी फोटोज और निजी जानकारियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने से बचे ताकि आप सुरक्षित रहे क्योंकि हैकर आपकी तस्वीरों और निजी जानकारी का दुरुपयोग कर सकते हैं।


