E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
कलेक्टर श्री कोचर ने पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में छात्राओं से परीक्षा पर की चर्चा
कलेक्टर श्री कोचर ने पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में छात्राओं से परीक्षा पर की चर्चा

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने 27 जनवरी 2026 को पीएम श्री शासकीय केशवराम पाण्डे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में छात्राओं से परीक्षा पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को परीक्षा की तैयारी हेतु अनेक टिप्स एंड ट्रिक्स बताए । कलेक्टर श्री कोचर ने कहा छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने माता-पिता और अपनी शाला का नाम रोशन करें, छात्राओं का नाम अखबारों में छपकर आए ऐसी उम्मीद के साथ सभी को समझाईश और उत्सावर्धन किया।