कल का मौसम 23 जनवरी: 24 घंटे के अंदर 9 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 65 की स्पीड से हवा; IMD अलर्ट जारी
कल का मौसम 23 जनवरी: 24 घंटे के अंदर 9 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 65 की स्पीड से हवा; IMD अलर्ट जारी

- कल का मौसम 23 जनवरी: 24 घंटे के अंदर 9 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 65 की स्पीड से हवा; IMD अलर्ट जारी
देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 9 राज्यों में 24 घंटे के भीतर बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। 60 से 65 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है।कल का मौसम 23 जनवरी 2026: देश के उत्तरी भागों में जहां ठंड में थोड़ी कमी आई तो अब मौसम विभाग ने एक टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक 24 घंटे के भीतर देश के 9 राज्यों में बारिश और तूफान की बहुत अधिक संभावना है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम कैसा रहेगा..मौसम विभाग के मुताबिक 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी होगी। 22 जनवरी को गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होगी। 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।



