Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जनगणना -2027 संबंधी गतिविधियों के संचालन एवं सतत पर्यवेक्षण के लिये कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने जिला स्तर पर जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया

जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया

जनगणना -2027 संबंधी गतिविधियों के संचालन एवं सतत पर्यवेक्षण के लिये कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने जिला स्तर पर जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया है।

            गठन समिति में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर अध्यक्ष होंगे, जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर संयोजक एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना, सांख्यिकी अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी सदस्य बनाये गये हैं।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा  प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर जिला अंतर्गत सभी चार्ज अधिकारियों, तहसीलदार, नगर पालिकाओं इत्यादि को सभी कार्य समय-सीमा में अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति सहित प्रशिक्षण आयोजित कराना सुनिश्चित किया जायेगा। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर संपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक एवं समयावधि में संपादित करने के लिये जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठकें आयोजित कराना एवं आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

            उन्होंने कहा अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना, सांख्यिकी अधिकारी जिला जनगणना अधिकारी को सौंपे गये दायित्वों, कार्यो में सहयोग प्रदान करेंगे। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जिला, चार्ज स्तर पर जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल इत्यादि का सफल संचालन सुनिश्चित करना एवं डिजीटल प्रोद्योगिकी संबंधी सहयोग प्रदान करना, जिला, चार्ज स्तर पर नियुक्त तकनीकी सहायकों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान करना एवं निगरानी करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी जनगणना 2027 के दोनों चरणों के फील्ड कार्य के सफल संचालन के लिये आवश्यकतानुसार शिक्षकों को प्रगणक, पर्यवेक्षक के रूप में उपलब्ध करायेंगे तथा परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण जिले के समस्त नगरीय निकायों के जनगणना संबंधी कार्य का समन्वय करेंगे। जिला जनसंपर्क अधिकारी जनगणना 2027 के दोनों चरणों के प्रचार-प्रसार में सहयोग, प्रिट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रचार-प्रसार एवं समिति की प्रतिमाह बैठकें आयोजित करायेंगे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!