जिले के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका -कलेक्टर श्री कोचर
जिले के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका -कलेक्टर श्री कोचर
स्काई सोशल संस्था, मध्य प्रदेश महिला आयोग एवं जिला प्रशासन दमोह की साझेदारी में क्रियान्वित किए जा रहे “साहस – जेंडर जस्टिस लैब” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने सहभागिता की। इस प्रशिक्षण सत्र में दमोह एवं जबेरा ब्लॉक से आई लगभग 300 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।कलेक्टर श्री कोचर ने महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया, प्रेरित किया तथा यह विश्वास दिलाया कि यदि महिलाएँ अपने हक और अधिकारों के लिए साहस के साथ आगे आती हैं, तो पूरा जिला प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने जिले के विकास में महिलाओं की भूमिका, महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्मविश्वास और सक्रिय भागीदारी ही एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की नींव है। कलेक्टर श्री कोचर ने “साहस – जेंडर जस्टिस लैब” जैसे प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि जिले में महिला सुरक्षा, जेंडर न्याय और अधिकारों तक पहुँच से जुड़े इस कार्यक्रम में स्काई सोशल संस्था को जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों का निरंतर और सकारात्मक सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

