Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हटा में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

प्रशिक्षण संस्थान हटा में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ-साथ माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा निरंतर निर्देश प्रसारित किया जा रहे है, इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 को जिला शिक्षा केंद्र में संपूर्ण जिले के जनशिक्षकों एवं जिले की अकादमिक काउंसिल के सदस्यों की बैठक में पांचवी, आठवीं के अर्धवार्षिक मूल्यांकन के प्रश्नपत्रों  के विश्लेषण के आधार पर कठिन अवधारणाओं का चिन्हांकन कर उनका सरलीकृत स्वरूप विद्यालयों का उपलब्ध करवाने के निर्देश जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को दिए गए थे इसी क्रम में आज जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान हटा में प्राचार्य आरपी विश्वकर्मा, ए.के सिंह, विजय बहादुर सिंह के निर्देशन में कक्षा पांचवी एवं आठवीं की प्री बोर्ड मूल्यांकन के प्रश्न पत्र तैयार करने के साथ-साथ कठिन अवधारणाओं की सरलीकृत स्वरूप के प्रश्नों के निर्माण की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी विकासखंडों के विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित कर कक्षा आठवीं के प्रश्न मॉडरेटर माधव पटेल और कक्षा पांचवी के प्रश्न पत्र मॉडरेटर दिनेश प्यासी के द्वारा तैयार किए गए प्रश्न पत्र कक्षा पांचवी एवं आठवीं के विद्यार्थियों के बोर्ड पैटर्न की परीक्षा में सहयोगी होंगे। उक्त तैयार शिक्षण सामग्री सभी विद्यालयों को उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!