E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय हाई स्कूल आमखेड़ा का किया निरीक्षण
हाई स्कूल आमखेड़ा का किया निरीक्षण
दमोह: 21 जनवरी 2026जिला शिक्षा अधिकारी एस.के नेमा ने शासकीय हाई स्कूल आमखेड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा दसवीं की कक्षा संचालित पाई गई जिसमें डी एवं ई ग्रेड के विद्यार्थियों के साथ-साथ ए, बी एवं सी ग्रेड के विद्यार्थियों को बैठाने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि बचे हुए शेष समय में कमजोर बच्चों पर फोकस किया जाए तथा उनकी उपस्थिति भी बढ़ाई जाए इसके बावजूद भी आमखेड़ा हाई स्कूल में दर्ज डी एवं ई ग्रेड के 25 विद्यार्थियों में से मात्र 11 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए तथा उनके साथ निर्देशों के विपरीत ए, बी एवं सी ग्रेड के विद्यार्थियों को बैठाए जाने पर प्राचार्य को नोटिस जारी करने की बात की।



