गाड़ाघाट में संपन्न विशेष शिविर में बने 67 आधार कार्ड और 61 जन्म प्रमाण पत्र रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की मांग पर लगा विशेष शिविर
गाड़ाघाट में संपन्न विशेष शिविर में बने 67 आधार कार्ड और 61 जन्म प्रमाण पत्र रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की मांग पर लगा विशेष शिविर
दमोह : 31 जनवरी 2026 कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जनपद पंचायत पटेरा के ग्राम गाड़ाघाट में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन विगत सप्ताह किया गया। इस संबंध में जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक महेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित शिविर में 67 आधार कार्ड बनाए गए हैं। इसी प्रकार सीईओ जनपद पंचायत हलधर मिश्रा ने बताया कि यहां पर 61 जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए है। ज्ञात हो कि गत माह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने इस दूरस्थ आदिवासी अंचल पर रात्रि चौपाल लगाई थी और रात्रि विश्राम भी यहां पर किया था। इस दौरान रात्रि चौपाल में अनेक ग्रामीणजनों ने कलेक्टर से आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्याएं रखी थी जिस पर श्री कोचर ने तत्काल ही एसडीएम राकेश सिंह मरकाम को यहां पर जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

