Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

‘डेनमार्क, अब समय आ गया है’, ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर दी चेतावनी, क्या करने वाले हैं?

'डेनमार्क, ट्रंप

US-Europe Tensions: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क को ग्रीनलैंड में रूसी खतरे को हटाने के लिए कड़ा संदेश दिया.

US-Europe tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क पर कड़ा रुख अपनाया है. इसी बीच उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है. ट्रंप के इस बयान ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ते तनाव को फिर से उजागर कर दिया है

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि NATO पिछले 20 वर्षों से डेनमार्क को यह बता रहा है कि आपको रूसी खतरे को ग्रीनलैंड से दूर करना होगा. दुर्भाग्यवश, डेनमार्क इसके लिए कुछ नहीं कर सका. अब समय आ गया है और यह किया जाएगा!

ट्रंप चाहते हैं ग्रीनलैंड पर कब्जा

ट्रंप काफी समय से ग्रीनलैंड पर अपना अधिकार जमाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने ग्रीनलैंड को खरीदने तक मंशा जाहिर की थी. इसके लिए ट्रंप अब अपने ही नाटो (NATO) सहयोगियों पर आर्थिक दबाव डाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कह दिया कि अगर डेनमार्क और उसके साथी देश ग्रीनलैंड की खरीद-बिक्री पर बातचीत के लिए तैयार नहीं हुए, तो उन्हें इसका आर्थिक कीमत चुकानी होगी.

ट्रंप ने 1 फरवरी, 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड से आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 1 जून तक कोई समझौता नहीं हुआ, तो यह टैक्स बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!