E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
छात्रावास में दी कुष्ठ रोग की जानकारी
छात्रावास में दी कुष्ठ रोग की जानकारी

दमोह। शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास दमोह में छात्राओं को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षक बीएम दुबे ने बताया कि कुष्ठ रोग साध्य है तथा बहु औषधि उपचार के नियमित सेवन से यह ठीक हो जाता है, उन्होंने कुष्ठ रोग के लक्षण एवं बचाव के बारे में एक गीत के माध्यम से जानकारी दी, एनएमए केआर पाण्डेय ने बताया कि कुष्ठ रोग माइकोबैक्टेरियम लेप्रा नामक जीवाणु से पैदा होता है तथा इस रोग में चमड़ी के रंग से फीका पीला या गुलाबी दाग होता है जिसमें सुन्नपन होता है, एनएमए संजय दुबे ने कुष्ठ के प्रकार पीबी एवं एमबी के बारे में बताया साथ ही कुष्ठ के बारे में फैली भ्रांतियों की जानकारी दी। इस मौके पर छात्रावास की अधीक्षिका रचना अहिरवार एवं छात्राओं की मौजूदगी रही।


