Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

बुंदेली महोत्सव 2026 के 10वें दिन कला, विचार और खेलों का शानदार संगम

10वें दिन कला, विचार और खेलों का शानदार संगम


दमोह।
 बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली महोत्सव 2026 के दसवें दिन कला, संस्कृति और बौद्धिक गतिविधियों से भरपूर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, आम्रपाली एवं बुद्ध नाटिका, नृत्य श्री तथा पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पूर्व देर रात्रि तक चले 80/90ै के गानों पर पर हुए नृत्यों को दर्शकों ने खूब सराहा वहीं प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने वाले जिले वासियों को नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। दोपहर के सत्र में डॉ. सरिता पांडे के निर्देशन में पेंटिंग प्रतियोगिता तथा स्मृति खरे एवं ज्योति सचदेव के निर्देशन में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में 65 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने अपने विचारों से निर्णायकों को प्रभावित किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। शाम के सत्र में भोपाल से आए आम्रपाली ग्रुप एवं बुद्ध नाटिका ग्रुप द्वारा शानदार नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।इसके साथ ही मेले में चल रही खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत लंगड़ी, ची-धप्प-चपेटा जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि सचिव प्रभात सेठ, मेला प्रभारी मोहित संगतानी, अक्षत गोस्वामी एवं अतुल तिवारी द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में बुंदेली मेला खेल प्रकोष्ठ के प्रभारी विकास जैन की विशेष उपस्थिति रही। महिला कार्यक्रमों की प्रभारी रोजी बग्गा ने बताया कि मेले में रोज अलग अलग प्रतियोगियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिभागी बड़ी तादात में हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं समिति सदस्य संतोष रोहित ने समस्त नगरवासियों से बुंदेली महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!