Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

बुंदेली मेला के चौथे दिन बच्चों की सांस्कृतिक छटा, योगासन प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया

चौथे दिन बच्चों की सांस्कृतिक छटा

 

 

दमोहःबुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली मेला के चौथे दिन सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों की भव्य श्रृंखला देखने को मिली। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के अंतर्गत आयोजित योगासन प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। मेले के सांस्कृतिक मंच पर सौभाग्य सागर स्कूल दमोह, आदर्श हाई स्कूल दमोह, उच्चतर माध्यमिक शाला बनवार तथा राइट बे पब्लिक स्कूल पटेरा के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रभारी रोजी बग्गा,नर्मदा सिंह एकता के निर्देशन में लगभग 35 प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम मेघा सोनी ,द्वितीय मोली जुनेजा, एवं तृतीय शरणाली वैद्य,स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शाम के सत्र में दिनेश प्यासी के निर्देशन में “नृत्य श्री” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित प्रतिभागियों ने विविध नृत्य शैलियों में प्रस्तुति देकर खूब सराहना बटोरी। इसी क्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा बुंदेली गौरव न्यास समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के अंतर्गत चतुर्थ दिवस योगासन प्रतियोगिता का सफल आयोजन तहसील मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित अन्य योगासनों का सटीक, अनुशासित एवं संतुलित प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा संतुलन, शारीरिक नियंत्रण, प्रस्तुति एवं समयबद्धता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम राज कुर्मी, दीपक पटेल, जय विश्वकर्मा,द्वितीय अंश यादव, यशवंत मिश्रा, सूर्यांश चौरसिया तृतीय शुभम अहिरवाल, कौशल पटेल, वैभव विश्वकर्मा,वहीं बालिका वर्ग में प्रथम निशि कुर्मी,द्वितीय श्रेया सिंह, तृतीय महक चौरसिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल पर आर्चरी खेल का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। खेलो एमपी यूथ गेम्स के माध्यम से जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिल रहा है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगामी संभागीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजकों ने बताया कि मेले के अंतर्गत आज आनंद मेला एवं व्यंजन मेला का आयोजन किया जाएगा, साथ ही अन्य मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!