Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

भारत पर्व पर बुंदेली देशभक्ति गीत एवं बधाई लोकनृत्य की हुई प्रस्तुति रंगारंग कार्यक्रम का आमजन से उठाया लुफ्त

रंगारंग कार्यक्रम का आमजन से उठाया लुफ्त

दमोह : 27 जनवरी 2026

            स्वराज संस्‍थान, संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व दमोह के पीएम श्री एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, डॉ.आलोक गोस्वामी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, नरेन्द्र बजाज एवं श्रीमती बजाज, नर्मदा सिंह एकता, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम आरएल बागरी, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पाण्डे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

            इस अवसर पर धनंजय नागर (जिम्मी) भोपाल द्वारा देशभक्ति गीत, मनीष यावव यागर द्वारा बरेदी, बधाई लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर नागरिकों का मन मोह लिया। इसी प्रकार अनहद कला केन्द्र दमोह के छात्राओं सहित अन्य कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन पं. विपिन चौबे और डॉ. आलोक सोनवलकर ने किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!