बांदकपुर साप्ताहिक बाजार में दूध डेयरी,किराना दुकानों,मिठाई दुकानों एवं नाश्ता दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण मैजिक बॉक्स से परखी गई खाद्य सामग्री की गुणवत्ता गाय भैंस मिश्रित दूध,अचार एवं पान चटनी के लिए गए नमूने गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूने
पान चटनी के लिए गए नमूने

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा बांदकपुर साप्ताहिक बाजार में विभिन्न दूध डेयरी, किराना, नाश्ता एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। कार्यवाही में मौके पर खाद्य दुकानों में बिक रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच मैजिक बॉक्स के माध्यम से की गई।बांदकपुर मंदिर परिसर स्थित यादव दूध डेयरी का निरीक्षण किया एवं दूध डेयरी में संग्रहित गाय भैंस मिश्रित दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह अभाना रोड स्थित अनिल ट्रेडर्स की किराना दुकान का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित पान चटनी एवं अचार के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


