Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

बादल छाए रहने एवं सामान्य ठंडक के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने की एडवाइजरी जारी

स्वास्थ्य विभाग ने की एडवाइजरी जारी

जिले में वर्तमान में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बादल छाए रहनेहल्की बारिश की संभावना एवं सामान्य ठंडक के चलते सर्दी-खांसीवायरल बुखारगले में खराशसिरदर्द एवं पेट संबंधी संक्रमण की आशंका बनी हुई है। इसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अठ्या ने आम नागरिकों के लिए आवश्यक सावधानियों को अपनाने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अठ्या ने बताया इस मौसम में अत्यधिक ठंड नहीं होने के कारण लोग सामान्यतः लापरवाही बरतते हैंजिससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।  बच्चोंबुजुर्गों एवं पहले से बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। सर्दीखांसीबुखारउल्टी-दस्त या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं दवा लेने से बचें।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने एवं आवश्यक दवाओं एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सावधानी बरतकर बदलते मौसम में स्वयं एवं परिवार को स्वस्थ रखें।

उन्होंने कहा नागरिक मौसम के अनुसार हल्के गर्म कपड़े पहनेंविशेषकर सुबह एवं रात के समय सावधानी रखें। बारिश एवं नमी के कारण दूषित पानी एवं खुले खाद्य पदार्थों से संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। नागरिक उबला या स्वच्छ पानी ही पीयें एवं ताजागरम एवं ढँका हुआ भोजन ग्रहण करें। हाथों की नियमित सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!