आप पढ़ाई में अपनी जान लगा दें पूरा शिक्षा विभाग सहित मैं स्वयं आपकी सहायता के लिए तत्पर- कलेक्टर श्री कोचर प्रखर विद्यार्थियों हेतु शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन
विद्यार्थियों हेतु शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन

जिले के कक्षा दसवीं एवं 12वीं में अध्यनरत ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा नवमी अथवा 11वीं में 90% या उससे अधिक अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दसवीं अथवा 12वीं में अध्यनरत हैं उन्हें प्रखर श्रेणी में मानते हुए ऐसे विद्यार्थियों को सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया गया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक तथा प्री बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा अवलोकन किया गया तथा उनकी कॉपी में जो कमियां पाई गई अथवा और बेहतर कैसे किया जाता है इसके बारे में व्यक्तिगत विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
कार्यशाला को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी के पास मेरा नंबर है मेरी आवश्यकता आपको 24 घंटे में कभी भी पढ़ सकती है तो ऐसी स्थिति में आप फोन लगाने के लिए ना चूकें, यदि मैं जिले के विद्यार्थियों की मदद नहीं कर सकता तो मेरा कलेक्टर होना व्यर्थ है। सभी से कहा कि आप पढ़ाई में अपनी जान लगा दें पूरा शिक्षा विभाग सहित मैं स्वयं आपकी सहायता के लिए तत्पर हू। परिणाम जो भी हो लेकिन प्रयास में कमी नहीं होना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सहित विषय विशेषज्ञों ने भी विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम हेतु अपने-अपने टिप्स दिए।


