आंगनवाड़ी केंद्र के नव निर्मित भवन का पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया ने किया लोकार्पण
आंगनवाड़ी केंद्र के नव निर्मित भवन का पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया ने किया लोकार्पण
नगर पालिका परिषद दमोह के अंतर्गत 37 साकेत वार्ड बजरिया वार्ड 07 में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 65 के नव निर्मित भवन का लोकार्पण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, विशिष्ट अतिथि में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेंद्र सिंह परिहार, पूर्व जिला महामंत्री रमन खत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृज गर्ग, वार्ड पार्षद श्रीमती कविता राय राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जे.एल. मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी, महिला बाल विकास शहरी परियोजना की समन्वयक श्रीमती सुलेखा ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि मोनू राजपूत, इकबाल खान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी भवन लोकार्पण के पश्चात पूजन एवं कन्याओं का पूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की नींव मजबूत करने का माध्यम हैं। नए भवन के निर्माण से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि वार्ड पार्षद द्वारा किए जा रहे विकास कार्य जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। यह भवन महिला एवं बाल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वार्ड पार्षद श्रीमती कविता राय ने कहा कि वार्ड में आंगनवाड़ी भवन की लंबे समय से आवश्यकता थी। आज यह सपना साकार हुआ है। इसके लिए उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करती हूं।
लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका के इंजीनियर प्रांजलराय का विशेष सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सेन एवं आभार प्रदर्शन वार्ड अध्यक्ष देवी सिंह ने व्यक्त किया ।
इस अवसर पर महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक अंकिता जैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शहाबुद्दीन प्रवेश, प्रगति मिश्रा, पूरन राठौर, आसिफ अंजुम, अराफात खान, मुकेश चौरसिया, राहुल रजक, श्याम सलोने, जागृत राय, शेख हनीफ राम मिलन तिवारी, देवी सिंह ठाकुर, महेश रजक, दिनेश सोनी, शहीद काजी, जितेंद्र राठौर, आदि राय, आर्यन राय, कृष्णा राय, अर्जुन सुपरवाईजर, विकास जैन, मनीष जैन, कमल सिघई सहित वार्डवासी उपस्थित थे ।


