Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

आज का कार्यक्रम मतदाताओं पर केंद्रित और मतदाताओं को समर्पित -कलेक्टर श्री कोचर वरिष्ठ मतदाताओं का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया नव मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किये गये

नव मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किये गये

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर की गरिमामय मौजूदगी में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ वरिष्ठ मतदाता धनीराम तिवारी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मतदाताओं का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और नव मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित किये गये। निर्वाचन आयोग का संदेश मतदाताओं को आडियो के माध्यम से दिया गया।

            इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने कहा आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। आज का कार्यक्रम मतदाताओं पर केंद्रित और मतदाताओं को समर्पित है। इसमें 101 साल की बुज़ुर्ग मतदाता से लेकर के 18 साल तक के युवा मतदाता भी इसमें सम्मिलित हुये। हमारे जिन अधिकारियों-कर्मचारियों ने जमीनी स्तर पर एसआईआर 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य किया है, उनको सम्मानित करने का कार्य भी किया और मतदाताओं को जागरूक किया है।  उनका वोट कितना कीमती है और आगे आने वाले जितने भी निर्वाचन हैं, हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करें, यह संदेश दिया और एक शपथ भी दिलाई गई।”

            कार्यक्रम के प्रारंभ में उप-जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, एसडीएम दमोह आर एल बागरी, तहसीलदार सोनम पाण्डे, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी,बीएलओ सहित वक्ताओं ने अपनी बाते विस्तार से रखी।

            इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर के साथ  101 वर्ष की वरिष्ठ मतदाता सियाबाई ने एसआईआर कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईआरओ, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजाईर, मास्टर ट्रेनर, बीएलओ सहयोगी, दमोह हेल्पलाईन में कार्यरत कर्मचारी, निर्वाचन शाखा और इस कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!